Thursday 13 February 2014

Happy Valentine day ..दिन प्यार के चलने लगे है...!

तुमसे प्यार हुआ तो,                                 
प्यार के कई रंग.. 
मिल गये हमें...
मौसमों के कई,
रंग मिल गये...!

गुलाबो का भी,
सबब मिल गया...
तुम जो मिले ...
मेरे इंतजार को 
अर्थ मिल गया......!

आँखों को पढ़ने का 
हुनर मिल गया.....
तुम जो मिले.... 
मेरी ज़िंदगी को,
सफ़र मिल गया......!

धड़कनो को अपनी,
हम भी सुनने लगे....
तुम जो मिले ....
तुम्हारी बांहो में..
गिरने और संभलने लगे.....!

तुमसे अनदेखी डोर से बंधने लगे...
तुम जो मिले.....
वादे और कसमो,
को समझने लगे....!

एहसासो को शब्दो में,
हम उतारने लगे ....
तुम जो मिले ....
खतो को छुप-छुप कर,
हम भी पढ़ने लगे है.....!

प्यार से जिंदगी में,
रंग भरने लगे है...
तुम जो मिले ...
तुम्हारी साँसों के साथ..
हम भी जीने लगे है...! 

धड़कने तेज हो गयी  है ..
दिन प्यार के चलने लगे हैं..!

Wednesday 12 February 2014

Valentine special.......जब से तुम्हारा साथ मेरा हमसफ़र हुआ है

जब से तुम्हारा साथ मेरा हमसफ़र हुआ है 
जब से तुम्हारी हर बात का मुझ पर 
असर होने लगा है.. 
जब से मेरी नींदो का तुम्हारी आँखों में कंही 
घर होने लगा है...!

कभी खेल लगता था मुझे प्यार 
अल्हड़ प्यार मेरा 
तुमसे मिलकर.. 
न जाने कब समर्पण होने लगा ...!

कभी एक जिद थी कि 
सब कुछ मुझे मिल जाये... 
आज सिद्दत से चाहती हुँ 
कि हर ख़ुशी तुम्हारी हो....! 

इस  कदर चाहुँ तुम्हे कि 
हर किसी को 
मुझमे तुम दिखने लगो.! 

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Tuesday 11 February 2014

valentine special........खतो के सिलसिले चलने लगे..

अब तो हमारे बीच खतो के 
सिलसिले चलने लगे....!
दिल  के कोरे पन्नो पर
हम उन्हें और 
वो हम जज्बात 
अपने लिखने लगे है ......!                                 

मेरी झुकती आँखों का 
सलाम,
और उनका मुस्कुराना 
शब्दो में पिरो कर खतो पर बिखरने लगे है ....!

कितनी ही अनकही बातो को 

खतो में लिख कर
हम उन तक भेजने लगे है 
हाल खतो से वो भी
हमारा पूछने लगे है....! 

फिर धड़कने हों गयी है तेज 

दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Monday 10 February 2014

valentine special.......... एक वादा तुमसे कर लेते है

आज चलो हम भी कुछ 
वादे कर लेते है..... 
एक वादा तुमसे ले लेते है 
एक वादा तुमको दे देते है.....! 

एक वादा 
तुम्हे कभी तन्हा ना छोड़ने का है मेरा..! 
एक वादा

जिंदगी भर तुम्हारे हाथों को थाम कर चलने का है मेरा....!


                                    
एक वादा 
हर पल तुम्हारे चेहरे पर
मुस्कुराहट को लाने का है मेरा....! 
एक वादा 
तुम्हारी आँखों में ख्वाब सजाने का है मेरा ..!

एक वादा 
तुमसे किये हर वादे हर कसम 
को निभाने का है मेरा ...!

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Sunday 9 February 2014

Valentine special....उनका हाथ थाम कर चलने लगे है

आज कल...
उनका हाथ  थाम कर चलने लगे है..!

उनकी बांहो में गिरने 
और संभलने लगे है.... 
एक वो जो साथ हो 
तो ये रास्ता भी 
मंजिल लगने लगे है...!
चँलू किसी भी राह पर 
हर मोड़ पर वो मुझको मिलने लगे है ...!

अब मुस्किल नही कुछ भी 
राहे सब आसाँ लग रही है.... 
बन कर हमसफ़र वो मेरे 
साथ चलने लगे है ...!

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Saturday 8 February 2014

Valentine special.....एक नया अहसास लगता है

आज कल ना जाने क्यों 
सब कुछ खास लगता है ....!
चीजे तो वही है 
मैं भी वही हूँ 
पर इन सबका एक नया
अहसास लगता है....!.  

आज कल मेरे जीने कि एक ख़ुशी है कि हर जर्रे में लग रही ज़िंदगी है....! 

किसी के साथ पाँव जमी पर नही पड़  रहे है 
किसी के ख्यालो में आसमान में उड रही हू मैं..!

मेरी साँसों में किसी कि साँसों कि 
खुशबू मिलने लगी है..... 
कि ज़िंदगी किसी के कदमो
 के निशाँ पर
बेफिक्र चलने लगी है....!

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Friday 7 February 2014

Valentine special.....आँखों से दिल में उतरना सीख लिया है...

किताबे पढ़ते- पढ़ते न जाने कब 
आँखों को पढ़ना सीख 
 लिया है ...!

किसी ने लबो से कुछ न कह कर 
आँखों से सब कुछ कहना सीख लिया है ..!                
हमने भी किसी कि आँखों से 
दिल में उतरना  सीख लिया है....! 

अब इजहार सारे आँखों के 
इशारो से होने लगे है... 
दूर थे अभी तक जो हमसे.. 
करीब दिल के आने लगे है.....!

किसी कि अनकही बातो को 
लफ्ज़ दे रहे है हम .......!
किसी कि ख़ामोशी भी हम 
समझने  लगे है..... 
फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Thursday 6 February 2014

Valentine special... हर आहट मेरे दिल को धड़का जाती है ....!

अब ना जाने क्यों ...!
हर आहट मेरे दिल को
धड़का जाती है ...
हर आहट किसी के 
मेरे पास होने का 
अहसास दिल जाती है ...!

हर पल मेरे पास है कोई 
ये अहसास होने लगा है ..!  
अन्जाना हो कर भी कोई 
खास होने लगा है.....! 

चाहते कुछ यू  बढ़ रही है... 
किसी अजनबी पर खुद से भी  
ज्यादा विश्वास होने लगा है ......!

आज कल छुप कर किसी से
तन्हाई में मिलने लगे है ...!
फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Wednesday 5 February 2014

Valentine special...प्यार के रंग घुलने लगे है

अब रंगो में प्यार के रंग मिलने लगे है 
किसी के आने से मेरी भी जिंदगी में.. 
इंद्रधनुष रंग भरने लगे है....!

प्यार का रंग कुछ एस तरह चढ़ रहा है 

कि चेहरे कि रंगत बदलने लगी है ...!                

किसी के दिए रंगो से
मेरे दिल ने प्यार कि 
रंगोली ऐसी सजायी है....! 
किसी कि डोली आयी है 
तो कही बजी शहनाई है ....!

रंगो में प्यार के रंग घुलने लगे है 

धड़कने तेज होने लगी है ..
दिन प्यार के चलने लगे है ....!

Tuesday 4 February 2014

Valentine special...कहानिया प्यार कि बुनने लगा

अल्हड़ बचपन अब 
कहानिया प्यार कि बुनने लगा.... !

रात भर जगती आँखों में 
सपने सजने लगे है..    
अब तन्हा किसी के 
ख्यालो में रोने और हसने लगे है...!                              
जीते तो हम पहले भी थे...
किसी  से मिलने के बाद 
कुछ और जीने लगे है....!

फिर धड़कने हो गयी है तेज... 
दिन प्यार के चलने लगे है.....! 

Monday 3 February 2014

Valentine special...मौसम का रुख फिर बदलने लगा हैं

मौसम का रुख फिर बदलने लगा हैं..
तुम्हारी याद में दिन
गुजरते -गुजरते ...        
शामे  कुछ देर  से ढलने लगी हैं ...!

किसी कि याद में राते गुजरने लगी हैं.. 
हवाओ में फिर हीर राँझा के किस्से.. 
सोनी महवाल कि बाते होने लगी है ...!

धड़कने तेज हो गयी  है ..
दिन प्यार के चलने लगे हैं..!

Sunday 2 February 2014

Valentine special..असर गुलाबो का होने लगा है ....


मेरी  नज़रे पहले भी खिचती थी                                            

गुलाबो कि रंगत......!


 पर ये गुलाब

 सिर्फ गुलाब 

लगते थे... 

अब ये गुलाब एक खामोश कहानी लगने लगे है....! 

जब देखती हूँ इन्हे.. 

ये तुम्हारे प्यार कि निशानी 

लगने लगे हैं ...!


तुम्हारे दिए गुलाबो कि पंखुड़िया 

आज फिर मेरे ख्यालो को महकाने लगी हैं ....!


कि हम पर असर गुलाबो का होने लगा है 

धड़कने तेज होने लगी हैं.. 

दिन प्यार के चलने लगे है … ..!

Saturday 1 February 2014

Valentine special..दिन प्यार के चलने लगे है...!

धड़कने हो गयी है तेज,                      
दिन प्यार के चलने लगे है... 
फिर से बरसो पुराने ख़त, 
सूखे गुलाब....
डायरी में कही मिलने लगे है...! 
हवाओ का रुख भी,
बदलने लगा है.... 
जब से मुहब्बतो के,
पत्ते उड़ने लगे है....
खूबसूरत ख्यालो से,
साँसे महकने लगी है.....
हर आहट पर..
दिल धड़कने लगे  है.... 
धड़कने हो गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है.......!!!